बांसवाड़ा: बांसवाड़ा में विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति और दुर्गावाहिनी की बहनों ने रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में रक्षा सूत्र बाँधा
विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति और दुर्गावाहिनी की बहनों द्वारा रक्षाबंधन के पावन त्यौहार के उपलक्ष्य में बुधवार को प्रशासन एवं पुलिसकर्मियों के साथ रक्षा सूत्र बांध कर रक्षाबंधन पर्व मनाया। शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार ज़िला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह यादव को रक्षासूत्र बांधते हुए जिले में शान्ति व्यवस्था बनी रहे ऐसी सभी बहनों ने प्रार्थना की।