डुमरांव: नया भोजपुर के AP शर्मा स्कूल के समीप कब्रिस्तान में शव की बरामदगी के बाद छानबीन करने मौके पर पहुंचे SDPO, मिले अहम सुराग
Dumraon, Buxar | Mar 28, 2024 नया भोजपुर के एपी शर्मा स्कूल के समीप कब्रिस्तान में बुधवार को मिले एक शव के मामले में एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने मौके पर पहुंचकर मृतक के पिता रिबन खान से पूछताछ की। इस मामले में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। मृतक के शरीर पर जख्म के भी निशान मिले हैं।