डुमरांव: कारीसाथ स्टेशन के पास होली स्पेशल ट्रेन की एसी बोगी में आग लगने से डुमरांव स्टेशन की कई ट्रेनें डायवर्ट, यात्री परेशान
Dumraon, Buxar | Mar 27, 2024 दानापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के कारीसाथ स्टेशन के पास 01410 होली स्पेशल ट्रेन की एसी बोगी में मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि आग लग गई, जिससे डुमरांव स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया।वहीं कई ट्रेनें घंटों लेट से गुजरीं घटना के बाद अप लाइन की लगभग एक दर्जन से अधिक ट्रेनें डायवर्ट की गईं।