डुमरांव: नया भोजपुर थाना क्षेत्र में एपी शर्मा स्कूल के पास कब्रिस्तान में पुलिस को संदेहास्पद स्थिति में मिला युवक का शव
Dumraon, Buxar | Mar 27, 2024 नया भोजपुर थाना क्षेत्र में एपी शर्मा स्कूल के पास कब्रिस्तान में पुलिस को संदेहास्पद स्थिति में एक युवक का शव मिला है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक युवक की पहचान नया भोजपुर के 26 वर्षीय इवरार खान के रूप में हुई है।