डुमरांव: गृह विभाग के निर्देश पर थाने में परिवर्तित हुआ नया भोजपुर ओपी सहायक थाना, नोटिफिकेशन हुआ जारी
Dumraon, Buxar | Mar 26, 2024 डुमरांव की पुलिसिया व्यवस्था और चुस्त दुरूस्त बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने अनुमंडल के नया भोजपुर सहायक थाने को थाने के रूप में अपग्रेड कर दिया है। इसको लेकर गृह विभाग का नोटिफिकेशन भी जारी हुआ है। इसके साथ ही अब नया भोजपुर सहायक थाने से ओपी का दर्जा हट गया। एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि अब इस थाने के पुलिस पदाधिकारी को डुमरांव थाना नही जाना पड़ेगा।