डुमरांव: डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई होली, जगह-जगह पुलिस प्रशासन रहा तैनात
Dumraon, Buxar | Mar 26, 2024 डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र में मंगलवार को धूमधाम से होली मनाई गई। पुलिस प्रशासन जगह-जगह तैनात रहा। इस दौरान सभी लोग टोलियां बनाकर सड़कों पर रंग लेकर एक दूसरे को रंगते नजर आए। शहर, नुक्कड़ और गली में ‘बुरा न मानो होली है’ की गूंज सुनाई देती रही।