नवोदय विद्यालय से सहकारी बैंक तक, सुमन बडोनी ने शिक्षा मंत्री के सामने रखे क्षेत्र के मुद्दे
चिन्यालीसौड़। BDH जन मंच समिति की पांच सूत्रीय जनहित की मांगों को लेकर बनचौरा में चल रहे क्रमिक धरने के बीच समाजसेवी सुमन बडोनी ने शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और जनता की मांगों को मंत्री के समक्ष रखा।
इस दौरान नवोदय विद्यालय विजोटी दिवारिखौल के लंबे समय से बंद पड़े निर्माण कार्य और निर्माण की गुणवत्ता का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। सुमन बडोनी ने कहा कि निर्माण कार्य बंद होने के साथ ही गुणवत्ता को लेकर भी क्षेत्रवासियों में चिंता बनी हुई है।
शिक्षा मंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने तथा गुणवत्ता की जांच के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निरीक्षण के निर्देश दिए। इसके अलावा कोटधार में सहकारी बैंक की शाखा खोलने की मांग भी मंत्री के समक्ष रखी गई, जिस पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
सुमन बडोनी ने कहा कि क्षेत्र की जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना उनका निरंतर प्रयास है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मंत्री के निर्देशों के बाद दोनों मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई धरातल पर दिखाई देगी। वहीं, BDH जन मंच की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर बनचौरा में क्रमिक धरना जारी है।
#चिन्यालीसौड़ #BDHजनमंच #सुमनबडोनी #धनसिंहरावत #शिक्षामंत्री #नवोदयविद्यालय #विजोटी #दिवारिखौल #कोटधार #सहकारीबैंक #जनहित #जनसमस्या #बनचौरा #उत्तरकाशी #उत्तराखंड #BDHधरना #जनआवाज #शिक्षाविभाग
Puraula, Uttarkashi | Aug 23, 2026