कुर्था: सरैया मथुरापुर में अन्नप्राशन कार्यक्रम, यूनिसेफ टीम ने लिया जायजा
Kurtha, Arwal | May 19, 2026 कुर्था प्रखंड के सरैया मथुरापुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आईसीडीएस के तहत अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छोटे बच्चों को पारंपरिक विधि से पूरक आहार की शुरुआत कराई गई तथा माताओं को पोषण, टीकाकरण और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। निरीक्षण के लिए यूनिसेफ के स्टेट कंसल्टेंट अनूप कुमार एवं महिला पर्यवेक्षिका शिला कुमारी पहुंचे।