विभाजन की पीड़ा से एकता के संकल्प तक 🇮🇳🕯️
‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर वैशाली में भारत विभाजन की त्रासदी में प्राण गंवाने वाले लोगों एवं विस्थापन की पीड़ा झेलने वाले परिवारों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के नेतृत्व में संगोष्ठी एवं कैंडल मार्च का आयोजन हुआ। समाहरणालय से गांधी चौक होते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक तक निकले कैंडल मार्च में छात्राओं, जीविका दीदियों, भूतपूर्व सैनिकों, पदाधिकारियों, कर्मियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 🕯️
इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर पीड़ितों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया।
विभाजन की त्रासदी हमें सिखाती है—एकता, अखंडता, शांति और सामाजिक सद्भाव ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। 🇮🇳
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar
#विभाजनविभीषिकास्मृतिदिवस #Vaishali #Hajipur #UnityInDiversity #SocialHarmony #EkBharatShreshthaBharat
13 views | Vaishali, Bihar | Aug 14, 2026