ब्यौहारी: ब्यौहारी के भन्नी उप स्वास्थ्य केंद्र में नहीं पहुंचती सी एच ओ ग्रामीण परेशान
ब्यौहारी के भन्नी उप स्वास्थ्य केंद्र में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी नहीं पहुंचती हैं, जिससे एएनएम के भरोसे ही उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित हो रहा है। एएनएम अगर टीकाकरण में चली जाती हैं तो उप स्वास्थ्य केंद्र में ताला लटका मिलता है। जिससे ग्रामीण परेशान है ग्रामीणों ने मामले की जानकारी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को कई बार दी है लेकिन कार्यवाही अब तक नहीं हुई।