रामपुर: मुरादाबाद के राम गंगा पुल पर चल रहे कार्य के चलते रूट डायवर्ट, रामपुर में बसों का किराया बढ़ा
Rampur, Rampur | Feb 8, 2025 शनिवार को शाम पाँच बजे मिली जानकारी के अनुसार मुरादाबाद का रामगंगा पुल बंद होने की वजह से रामपुर के यात्रियों को 10 किमी की अतिरिक्त दूरी तय कर मुरादाबाद पहुंचना पड़ रहा है। 10 किमी दूरी बढ़ने पर रोडवेज बसों के किराये में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में यात्रियों की जेब भी ढीली हो रही है।