बालाघाट: लगातार बारिश से वैनगंगा उफान पर, बालाघाट शहर में जलभराव, 7 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट
जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। वैनगंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से पानी किनारों तक पहुंच गया है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने नदी क्षेत्र में लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। वहीं शहर के कई हिस्सों, विशेषकर हनुमान चौक और प्रमुख सड़कों पर जलभराव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार