Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews

ग्वालियर में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी 15 फीट ऊंची दीवार, महिला की दबकर मौत, दो लोग गंभीर घायल... ग्वालियर के चिरवाई नाका इलाके में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पहाड़ी किनारे बनी करीब 15 फीट ऊंची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से ठेला लगाकर चाय बेचने वाली 40 वर्षीय तराना की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में राहुल उर्फ लल्ली और पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दीवार का निर्माण लापरवाही से किया गया था और इसमें घटिया सामग्री व पर्याप्त सरिया का इस्तेमाल नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।

Gwalior Gird, Gwalior | Jul 19, 2026