सरीला: 29 साल पुराने आर्म्स एक्ट मामले में भेंडी डांडा गांव के निवासी वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया
हमीरपुर जनपद में सरीला तहसील क्षेत्र के जलालपुर थाना की पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में आर्म्स एक्ट के एक 29 वर्ष पुराने मामले में वांछित चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।