पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनज़र अवैध शराब रोकथाम हेतु मद्यनिषेध विभाग का विशेष रात्रिकालीन जांच अभियान
Purnea East, Purnia | Nov 6, 2026
पूर्णिया जिले में आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान अवैध शराब के भंडारण, परिवहन एवं बिक्री की संभावनाओं पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीती रात विभिन्न थाना क्षेत्र में रात्रि कालीन सघन जांच और छापेमारी अभियान चलाया गया