कप्तानगंज: ‘बड़े नेताओं का बिस्तर गर्म नहीं किया, पद नहीं मिला’: कुशीनगर में बीजेपी की पूर्व जिला मीडिया प्रभारी ने लगाए गंभीर आरोप
कुशीनगर भाजपा महिला मोर्चा की नई कार्यसमिति पर पूर्व जिला मीडिया प्रभारी पूनम जायसवाल ने पद बाँटने में पारदर्शिता न रखने और पैसे-खुशामदी पर आरोप लगाए। संविदा एएनएम किरण पांडेय को दोबारा जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भी विवाद हुआ। सीएमओ ने जांच का आश्वासन दिया है, जबकि जिलाध्यक्ष ने पुर्ननियुक्ति का पक्ष रखा है।