डुंडा: जोशियाड़ा झील में तीन दिवसीय कयाकिंग प्रशिक्षण और जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुरू
उत्तरकाशी के जोशियाड़ा झील में 11 से 13 नवंबर तक स्थानीय युवाओं के लिए बेसिक कयाकिंग प्रशिक्षण चल रहा है, जिसके बाद 14 नवंबर को जिला स्तरीय कयाकिंग प्रतियोगिता होगी। यह कार्यक्रम साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित किया गया है।