गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर की गौशाला में मुख्यमंत्री ने की गौ सेवा
रविवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर स्थित गौशाला में पहुंचे और उन्होंने गौ सेवा किया। मुख्यमंत्री ने गौशाला में मौजूद गायों को अपने हाथों से चारा खिलाया और गुड़ खिलाया। गाय के बछड़ों को भी चारा लगाया और उनके साथ काफी समय बिताया। मुख्यमंत्री जब भी गोरखपुर रहते हैं तो गोरखनाथ मंदिर की गौशाला में गौ सेवा जरूर करते हैं।