पटना ग्रामीण: जदयू के आईटी सेल पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार, मां सरस्वती की पूजा की
सरस्वती पूजा के मौके पर जदयू के आईटी सेल में भी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पहले उनके बेटे निशांत कुमार पहुंचे। निशांत कुमार ने मौके पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की।मौके पर निशांत कुमार के साथ लोगों ने खूब फोटो भी खिंचवाई।