पटना ग्रामीण: देसी कट्टा लहराकर दहशत फैलाने के मामले में मनेर से अपराधी गिरफ्तार, पटना में एसपी वेस्ट ने दी जानकारी
मनेर में एक व्यक्ति के द्वारा देसी कट्टा लहराकर लोगों में दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। शुक्रवार शाम 4:10 पर मामले की जानकारी एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने देते हुए बताया है कि मामले की जानकारी मिलने के बाद तत्काल छापेमारी की गई जिसमें अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।