पटना ग्रामीण: मनेर में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने दी जानकारी
मनेर में हत्या की साजिश को पुलिस ने ना काम कर दिया है। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसके पास से एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया है कि पूर्व में आपसी विवाद को लेकर अभियुक्त हत्या की साजिश रच रहा था।