पटना ग्रामीण: पटना: एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे की मुठभेड़ को लेकर दी जानकारी
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे परमानंद यादव उर्फ नेपाली के एनकाउंटर को लेकर शुक्रवार शाम 4:46 पर SP वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में परमानंद यादव घायल हो गया जबकि उसके तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से हथियार और ₹40000 समेत 5110 नेपाली मुद्रा भी बरामद की गई है।