पटना ग्रामीण: भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने पटना एयरपोर्ट पर कहा- कांग्रेस पार्टी लड़ेगी 400 सीटों पर और 40 भी पार नहीं कर पाएगी
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन आज देर शाम दिल्ली से पटना पहुंचे। वहीं, पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि इस बार कांग्रेस 400 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और 40 भी नहीं पार कर पाएगी। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी इस बार सारे रिकार्ड तोड़ेंगे।