पटना ग्रामीण: एनडीए सबका साथ सबका विकास में विश्वास करती है : एयरपोर्ट पर बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल
हम पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मंत्रिमंडल को लेकर शुक्रवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी को कम से कम दो मंत्री पद मिलना चाहिए। पूरे मामले को लेकर दिल्ली से पटना पहुंचे बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि एनडीए सबका साथ सबका विकास में विश्वास रखती है।