पटना ग्रामीण: पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की मांग पर सीएम नीतीश कुमार फैसला लेंगे: पटना एयरपोर्ट पर भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक
हम पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मंत्रिमंडल को लेकर शुक्रवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी को कम से कम दो मंत्री पद मिलना चाहिए। पूरे मामले को लेकर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि जीतन राम मांझी की मांग पर सीएम नीतीश कुमार निर्णय लेंगे, यह मुख्यमंत्री का अधिकार है।