पटना ग्रामीण: मीठापुर बाईपास पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति हुआ घायल, ट्रक सहित चालक हुआ फरार
शुक्रवार की देर शाम को मीठापुर बाईपास पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई जिससे दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। घायल का नाम अतुल कुमार बताया जा रहा है जो कि हाजीपुर का रहने वाला है।