हमीरपुर: ग्राम बंगरा से थाना चिकासी पुलिस द्वारा अवैध कच्ची देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अपराधियो के विरुद्ध अभियान के क्रम मे 13 मार्च को थाना चिकासी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त नृपत को टोला खंगारन गांव निवासी के पास से 15 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ ग्राम बंगरा से गिरफ्तार किया गया। जिसके आधार पर थाना चिकासी में मु0सं0 45/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।