सिकंदराराऊ: हसायन पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध असलाह के साथ वायरल पोस्ट से संबंधित आरोपी को किया गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर अवैध असलाह के साथ एक युवक की पोस्ट वायरल हुई थी। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर हसायन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए अवैध असलहा के साथ फोटो में दिख रहे 01 आरोपी शीलेश कुमार पुत्र रामवीर सिंह निवासी नगरिया पट्टी देवरी को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से अवैध तमंचा-कारतूस बरामद हुए है।