सिमरिया: दहेज के लिए पति बना हैवान, शराब के नशे में पत्नी का डंडे से सिर फोड़ा
"पन्ना के सिमरिया में दहेज लोभी पति की हैवानियत सामने आई है। शराब के नशे में चूर भागीरथ अहिरवार ने अपनी पत्नी प्रभा पर डंडों से जानलेवा हमला कर उसका सिर फोड़ दिया और हाथ तोड़ दिया। गंभीर हालत में पीड़िता का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।"