हसनपुर: रहरा बुरावली चौराहे पर जाम लगाने के मामले में पुलिस ने 15 नामजद के खिलाफ 60 पर किया मुकदमा दर्ज
रहरा थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने और सड़क जाम करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। बुरावली चौराहे पर उग्र प्रदर्शन करने, सार्वजनिक रास्ता रोकने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने प्रदीप, पवन, राहुल, मनोज, अनीता, सुलेखचन्द, माया देवी, उषा, प्रीति, मनवीर, रूपेन्द्र, अरुण, रोहताश और आनंद समेत 15 लोगों को नामजद किया।