जोहार!
पश्चिमी सिंहभूम जिले में *"अर्णब"* तूफान के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 28 एवं 29 अक्टूबर को मूसलाधार बारिश की संभावना को देखते हुए सभी जिलेवासी सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। एहतियातन सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। कृपया सुरक्षित स्थानों पर रहें, मौसम संबंधी निर्देशों का पालन करें तथा फसल एवं जान-माल की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें। आप सभी के सहयोग से हम इस प्राकृतिक चुनौती का सामना कर सकते हैं।
*विशेष संपर्क सूत्र:-* 8002836177, 7766000499
:- उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा।