जमुई: SP ने टाउन थाने का किया निरीक्षण, लंबित कांडों के निष्पादन के अलावा बालू और दारू पर सख्ती बरतने के दिए निर्देश
Jamui, Jamui | Mar 30, 2024 पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सौर्य सुमन शनिवार की दोपहर बाद टाउन थाना का निरीक्षण करने पहुंचे,जहां उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया गया। इस दौरान सर्वप्रथम पूरे थाना परिसर का घूम- घूम कर मुआयना किए साथ ही हाजत से लेकर थाना परिसर का निरीक्षण किए। साथ ही साफ-सफाई पर विशेष ख्याल रखने और अवैध बालू, दारू के अलावा अपराध पर अंकुश लगाने की थानाध्यक्ष को हिदायत दी।