जमुई: मिर्चा गांव के स्कूल में पढ़ाई के दौरान एक बच्चे ने 7 वर्षीय बच्ची की आंख में घुसाई कलम, डॉक्टर ने पटना किया रेफर
Jamui, Jamui | Mar 30, 2024 सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिर्चा गांव में अवस्थित स्कूल में पढ़ाई करने के दौरान एक बच्चा ने साहेब यादव की 7 वर्षीय पुत्री अस्मिता कुमारी के आंख में कलम घुसा दिया।।जिससे बच्ची की हालत गंभीर हो गई। वहीं बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर मृत्युंजय कुमार पंडित द्वारा प्रारंभिक उपचार के बाद देर शाम सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।