जमुई: प्रधान शिक्षक की बहाली को लेकर अनुभव प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जिला शिक्षा कार्यालय में शिक्षकों की उमड़ी भीड़
Jamui, Jamui | Mar 30, 2024 प्रधान शिक्षक की बहाली को लेकर अनुभव प्रमाण पत्र बनाने के लिए शनिवार को शिक्षकों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिला शिक्षा कार्यालय में शिक्षकों की लंबी कतार देर शाम तक लगी रही। अनुभव प्रमाण पत्र के लिए सभी शिक्षक व्याकुल दिखे। काउंटर कम रहने की वजह से शिक्षकों को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। देर शाम तक शिक्षक कतारबद्ध रहे।