जमुई: अलखजरा गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर एक युवक और एक महिला को मारपीट कर जख्मी किए जाने का मामला आया सामने
Jamui, Jamui | Mar 31, 2024 जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के अलखजरा गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। परिवार के आपसी विवाद में मामला मारपीट तक पहुंच गया। जिसमें परिवार ने ही अपने ही भाई उसके पत्नी को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल की पहचान अलखजरा गांव निवासी अनिल यादव और उसकी पत्नी गायत्री देवी के रूप में किया गया है।