एल.आर.बी.एड. संस्थान, सोलन में _'रुखसत-ए-सफ़र'_ थीम पर प्रशिक्षुओं को दी गई भावुक विदाई
एल.आर.बी.एड. संस्थान में अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए _'रुखसत-ए-सफ़र'_ थीम के अंतर्गत एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस समारोह की मुख्य अतिथि बी एड विभाग की प्रधानाचार्या डॉ. निशा शर्मा रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉ. निशा शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन एवम सरस्वती वंदना के साथ किया गया। प्रशिक्षुओ द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए गए।
जिसमें मुख्य रुप से बाॅलीवुड डांस, पंजाबी डांस, किनौरी डांस एंव पहाड़ी नाटी ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर, वर्ष भर में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पदक एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसके पश्चात् कार्यक्रम में भावी शिक्षकों के लिए रैंप वॉक का आयोजन भी किया गया, जिसमें मिस्टर फेयरवेल का खिताब नितिन एंव मिस फेयरवेल प्रकृति के नाम रहा। वहीं 'मिस्टर पर्सनैलिटी का खिताब विशाल एंव मिस पर्सनैलिटी का खिताब रितु ठाकुर ने हासिल किया।
इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए डॉ. निशा शर्मा ने प्रशिक्षुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उन्हें जीवन में हमेशा आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर रहना चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षुओं को अपने लक्ष्यों के प्रति निरंतर समर्पित रहने और कभी भी हार न मानने की शिक्षा दी। साथ ही कहा कि मेहनत और लगन ही सफलता की कुंजी है।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. निशा शर्मा ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और जीवन में सदैव सत्यनिष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ नई दिशा की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा दी।
इस कार्यक्रम में बी.एड. के सभी शिक्षक, गैर-शिक्षक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Solan, Solan | Jul 6, 2026