पंचकूला: सेक्टर-6 पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक ने किसान आंदोलन के चलते चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए ट्रैफिक एडवाइज़री की जारी
सेक्टर-6 पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक ने किसान आंदोलन को देखते हुए चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए ट्रेफिक एडवाइज़री जारी की है। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा है कि चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले लोग पंचकूला के रास्ते बरवाला बबैन लाडवा इंद्री होते हुए करनाल पानीपत सोनीपत से गुरुग्राम के रास्ते दिल्ली पहुंच सकते हैं।