पंचकूला: पारवाला गांव में विद्यालय का ताला तोड़कर एलईडी स्क्रीन चोरी, पुलिस ने किया मामला दर्ज
गांव पारवाला के रा.वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में प्राचार्य नमिता खुल्लर ने बताया कि 12 फरवरी को विद्यालय की स्वीपर सीता देवी ने विद्यालय में चोरी की सूचना दी। सीता देवी ने बताया कि विद्यालय के कमरे का ताला टूटा हुआ है और अंदर से एलईडी स्क्रीन गायब है। पुलिस ने वीरवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।