पंचकूला: सिविल अस्पताल, सेक्टर-6 में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया, सिविल सर्जन डॉ मुक्ता कुमार ने किया शुभारंभ
सिविल अस्पताल, सेक्टर-6 में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया, सभी सरकारी, निजी स्कूलों व आंगनवाडी केंद्रो और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो में लगभग एक लाख 35 हजार बच्चो को कृमि मुक्ति दवाई खिलाई गई. जिसका उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ मुक्ता कुमार और डिप्टी सिविल सर्जन डॉ शिवानी द्वारा किया गया।