बीकानेर: शासन सचिव टी. रविकांत ने सीथल में ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण
बीकानेर जिले की ग्राम पंचायत सीथल में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का गुरुवार को राजस्व विभाग के शासन सचिव टी. रविकांत ने निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर विभागवार प्रगति की समीक्षा की। शासन सचिव ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि आमजन के कार्य पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और समयबद्ध तरीके से निस्तारित किए जाए