लखीसराय: लखीसराय नगर परिषद के वार्ड 18, प्राथमिक विद्यालय नेरी में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन
शनिवार को लखीसराय नगर परिषद के वार्ड संख्या 18 स्थित प्राथमिक विद्यालय नेरी में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. अपराह्न 12:30 बजे कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम उपस्थित थे. यहां वरिष्ठ शिक्षिका मोहिता कुमारी के सेवानिवृत होने के उपरांत उन्हें विद्यालय परिवार द्वारा समारोह पूर्वक विदाई दिया गया. काफी संख्या में शिक्षक एवं छात्र मौजूद थे.