गुलाबगंज: वर्ष 2021 में गुलाबगंज थाने में नौकरी के नाम पर ठगी का मामला दर्ज, न्यायालय ने सुनाई साल की सजा
वर्ष 2021 में पुलिस ने दो आरोपियों ओम प्रकाश लोधी निवासी गूलरखेड़ी और भोपाल के रेलवे कर्मचारी जगदीश प्रसाद को गिरफ्तार किया था। उन पर रेलवे में नौकरी लगवाने के बाद मे लाखों रुपए की ठगी करने का आरोप था। पुलिस में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया जहां अपर लोक अभियोजक दीपक सेन ने शासन की ओर से पैरवी की। दोनो आरोपी को 7-7 साल की सजा अर्थदंड सुनाया।