कुचायकोट: पुलिस ने कुचायकोट गांव के मारपीट मामले में फरार एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
गोपालगंज जिला की कुचायकोट थाने की पुलिस ने पूर्व के मारपीट मामले के फरार एक आरोपी को उसके घर कुचायकोट से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने पूछताछ करने के बाद न्यायीक हिरासत में भेज दिया है। इसकी जानकारी कुचायकोट थाना प्रशासन ने आज शनिवार को दोपहर 2 बजे दी गई। गिरफ्तार आरोपी का नाम अजय प्रसाद बताया जा रहा है जो की सकलदेव बिन का लड़का है।