बांसवाड़ा: टीएडी भवन में जिलापरिषद की साधारण सभा, 5 विधानसभा में 59 सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव, नरेगा में श्रम दिवस घटाने का विरोध
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित टीएडी भवन में सोमवार दोपहर 2 बजे जिला परिषद की विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चतुर्थ चरण को लेकर सड़कों का अनुमोदन किया। जिले में कुल 59 सड़कों का निर्माण होगा जिसकी लंबाई करी 121 किमी होगी। सभी सदस्यों ने इसका अनुमोदन किया।