मखदुमपुर: मखपा में अशरफ अंसारी ने की चादरपोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह विधान परिषद सदस्य अशरफ अंसारी रविवार के दिन 2 बजे मखदुमपुर प्रखंड के मखपा गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री स्वर्गीय शकील अहमद खां के मजार पर चादरपोशी कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।