प्रतापगढ़: नागदेडा गांव में कॉन्स्टेबल ने छोटे भाई पर चाकू से किया हमला, गर्दन और हाथ पर आई गंभीर चोटें
प्रतापगढ़ जिले के अरनोद थाना क्षेत्र के नागदेड़ा गांव में बुधवार देर रात पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। राजस्थान पुलिस में कार्यरत एक कॉन्स्टेबल ने अपने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया ह