चम्पावत: मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने निलंबित शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर CEO कार्यालय के बाहर दिया सांकेतिक धरना
मल्लाभैंसकोट राजकीय इंटर कॉलेज, पिथौरागढ़ से निलंबित शिक्षक घिसियावन प्रसाद जिज्ञासु द्वारा दो दबंगों के साथ मिलकर मुख्य शिक्षा अधिकारी पिथौरागढ़ को धमकाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।कर्मचारी एवं शिक्षक संगठन मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के प्रांगण में धरने पर बैठे।विवादित शिक्षक को जिले से बाहर सम्बद्ध करने तथा अबिलम्ब गिरफ्तार करने की मांग की