चम्पावत: चंपावत दुग्ध संघ परिसर में धूमधाम से मनाया गया सद्भावना दिवस, सभी कर्मचारी एवं अधिकारियों को सद्भावना की दिलाई गई शपथ
जिला मुख्यालय दुग्ध संघ परिसर में मंगलवार को दुग्ध संघ अध्यक्ष पार्वती देवी के आदेशानुसार व प्रबंधक पुष्कर नगरकोटी के दिशा निर्देशन पर सद्भावना दिवस को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने एकता और सद्भावना की शपथ ली।मंगलवार को दुग्ध संघ परिसर में लेखाकार एसएस बोहरा ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई।