चम्पावत: जिले में धूमधाम से मनाया गया सद्भावना दिवस, अधिकारी व कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ
चंपावत जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में मंगलवार को सद्भावना दिवस धूमधाम के साथ बनाया गया। इस दौरान संबंधित विभागों में अधिकारियों व कर्मचारियों ने एकता व आपसी सहमति को बनाए रखने की शपथ ली। इस दौरान चंपावत कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न सरकारी कार्यालयों सहित जिले के विभिन्न कार्यालयों में अधिकारियों को शपथ दिलाई गई।