चम्पावत: भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हरीश भट्ट के नेतृत्व में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक शिष्टमंडल CM से मिला
टनकपुर स्टेडियम का नाम पूर्व विधायक व वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष स्व. कैलाश गहतोड़ी के नाम पर रखे जाने पर क्षेत्रीय जनता की ओर से आभार जताया।शिष्टमंडल ने चम्पावत विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए सीएम के समक्ष राज्य आंदोलनकारी प्रमाण पत्र दिए जाने, सीमांत तल्लादेश क्षेत्र में दूरस्थ क्षेत्र की विद्यालयों के लिए वाहन सुविधा की मांग की